Post Office Schemes 2024 : FD में है फायदा या NSC में
Post Office Schemes हमेशा से जयादा रिटर्न्स देती हैं पर हमलोगों को पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं होती है। FD की सुविधा हमें बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों जगह मिलती है पर NSC की सुविधा बस Post Office Schemes में ही मिलती है।
क्या हैं पोस्ट ऑफिस FD रिटर्न्स में फायदे :
अगर आप सुरक्षित निवेश की दृष्टि से देखते हैं और कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो FD एक अच्छा ऑप्शन है। FD की सबसे अच्छी बात ये है की इसमें आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर को अपनी सहुलियत के हिसाब से चुन सकते हैं। अगर आप सीधे 5 साल की FD करवा कर फ्री होना चाहते हैं तो आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
Post Office Schemes में FD में क्या रिटर्न्स मिलते हैं , आईये जानते हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस में एक साल की FD करवाते हैं , तो उस पर आपको 6.9% , दो साल की FD पर 7.0% , तीन साल की FD पर 7.1% और पांच साल की FD पर 7.5% के हिसाब से ब्याज की सुविधा मिलती है। इसे अगर पैसों के निवेश से समझा जाए तो अगर आप 1 लाख रूपए Post Office Schemes के तहत निवेश करते हैं तो आपको एक साल में 6.9% के ब्याज के हिसाब से मचोरिटी 1,07,081 रूपए मिलेंगे। अगर यही निवेश दो साल के लिए है तो 7% के हिसाब से 1,14,888 रूपए मिलेंगे।
बात करें तीन साल के रिटर्न की तो 7.2% ब्याज के हिसाब से 1,23,508 रूपए और पांच साल के लिए किये गए निवेश पर सबसे ज्यादा 7.5% ब्याज के हिसाब से 1,44,995 रूपए मचोरिटी पर मिलते हैं। इस तरह के निवेश में एक सबसे अच्छी बात है की इस पर निवेशकर्ता को टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं।
क्या है पोस्ट ऑफिस NSC के फायदे :
अगर आप Post Office Schemes के FD के बजाय NSC में निवेश करते हैं तो , आपको इसमें 7.7% के ब्याज के साथ रिटर्न मिलेगा। इसे आप इस तरह समझ सकते हैं की NSC में अगर आप 1 लाख रूपए का निवेश करते हैं तो , 7.7 % ब्याज के हिसाब से आपको 44,903 रूपए का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा जो की एक काफी फायदेमंद निवेश साबित हो सकता है।
इस तरह हम 1 लाख रूपए के निवेश के साथ जब मचोरिटी पीरियड पूरी हो जाती है तो , हम उसी 1 लाख के बदले 1,44,903 रूपए ब्याज सहित प्राप्त करते हैं। यहाँ हम FD ज्यादा रिटर्न ले पाएंगे। NSC में हम 80c के तहत टैक्स बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं। जो हमारे कुछ और पैसों को बचाने का काम करेगी।
NSC में निवेश के नियम :
Post Office Schemes के NSC में निवेश कोई भी कर सकता है। इस स्कीम में बच्चों के नाम पर उनके माता पिता भी NSC खरीद सकते हैं। 10 साल से ऊपर का बच्चा भी अपने नाम से NSC खरीद सकता है। इसमें सबसे बड़ी सुविधा है की दो से तीन लोग भी मिलकर जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें ज्यादा नहीं बल्कि मिनिमम 1000 रूपए में भी आप NSC खरीद सकते हैं। उसके बाद 100 के मल्टीपल में सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है।
To know about the news Hiramandi : The Diamond Bazzar , refer to the link below –
https://khabarhartaraf.com/hiramandi-the-diamond/
To know more about this news , refer to the link below –
https://youtu.be/xz9aM1kPUX4?si=u3ijAxHZQfuxy_h3
1 COMMENTS