Aditya-Ananya Break Up : क्या कोई और बना है इस दुरी का जिम्मेदार
बॉलीवुड के गलियारों में अभी चर्चा का विषय Aditya-Ananya बने हुए हैं। खबरें आ रही हैं की दोनों लोगों के बीच शायद किसी तीसरे की एंट्री ने दूरियां बढ़ा दी है। ब्रेक अप को इनके कॉमन फ्रेंड ने कन्फर्म कर दिया है। क्या है मामला आइये जानते हैं।
रिश्तों में आयी दरार , जाने सच :
बॉलीवुड से अक्सर दो लोगों के बीच अफेयर की खबरें आती रहती हैं और कुछ दिनों के बाद ब्रेक अप की खबरें भी आ जाती हैं। हालाँकि ये बहुत बड़ी बात तो नहीं होती , फिर भी जब इतने हाई प्रोफाइल लोगों की इस तरह की न्यूज़ आती है , तो आम लोगों की उत्सुकता बढ़ ही जाती है। ऐसे ही एक हुए बड़ी खबर ने फिर से लोगों के ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है , वह है Aditya-Ananya के ब्रेकअप से जुड़े मामले का। इन दोनों के लिंकअप की खबरें पिछले दो साल से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई थी
आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे बॉलीवुड के नए नए सितारे हैं जो अपने काम से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों सितारे पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर करण जौहर के प्रसिद्ध टॉक शो कॉफ़ी विथ करण में अनन्या पांड़े ने इस बात को दबे जुबान में कबूल किया था की Aditya-Ananya रिश्ते में हैं और एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस भी हैं।
हालाँकि Aditya-Ananya ने अपने रिश्तों को लेकर कभी मीडिया के साथ कुछ भी शेयर नहीं किया। न ही कभी रिश्ते को ऑफिशियली कन्फर्म किया। पर अक्सर दोनों हर बॉलीवुड इवेंट में साथ देखे जाते थे और बाहर भी एक दूसरे से मिलते रहते थे। ख़बरों ने जोर तब पकड़ा जब करण जौहर ने अपने शो पर इस बात के लिए अनन्या पांड़े को कन्फ्रांट किया। अनन्या ने इस बात हो हंस कर टालने की पूरी कोशिश की थी पर बात बाहर आ ही गयी।
पिछले साल इस बात ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी जब Aditya-Ananya को एक साथ यूरोप में छुट्टियां बिताते हुए देखा गया था। तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी और रिश्ते पे मुहर लग गयी थी। पर पिछले महीने अनन्या पांड़े के पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया और लोगों में इन दोनों के बीच ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगें। आईये जानते हैं , पोस्ट में क्या लिखा गया।
अनन्या के पोस्ट ने ख़बरों को दी हवा :
अनन्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है , जिसने इन ख़बरों को हवा दे दी है। अभिनेत्री ने लिखा है की अगर यह वास्तव में आपके लिए है , तो ये आपके पास वापस आ जायेगा। वो आपको ये सबक सीखने के लिए ही जाएगा , जो आप अपने दम पर सिख सकते हैं। यदि यह वास्तव में आपका है , तो आपको मिल ही जाएगा। भले ही वह आपसे दूर धकेल दिया गया हो , या आप उससे इंकार कर रहे हों , आपको ऐसे भी क्यों न लगे की इतनी सुन्दर चीज़ आपकी कैसे हो सकती है।
इनके दोस्तों ने भी Aditya-Ananya के ब्रेकअप को कन्फर्म कर दिया है। उनलोगों के लिए भी एक शॉक की तरह था। हालाँकि अनन्या इससे लड़ रहीं हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। चोट से उबरने में समय लगेगा। अभी अनन्या अपने एक नए दोस्त के साथ समय बिता रही है और आदित्य भी स्थति से निपटने की कोशिश कर रहें हैं। आगे क्या होगा , यह तो वक़्त ही बताएगा।
To know about the news Shahid Kapoor farzi 2 , refer to the link below –
https://khabarhartaraf.com/shahid-kapoor-2024/
To know more about the news , refer to the link below –
https://youtu.be/FJ2LOYEUh9w?si=9HpKt6V8oRWkZH-_