Site icon Khabar Har Taraf

Akshay Tritiya 2024 : आशा , समृद्धि और सफलता का त्योहार

Akshay Tritiya 2024 : आशा , समृद्धि और सफलता का त्योहार

Akshay Tritiya हिन्दुओं और जैनियों का एक महत्वपूर्ण और शुभ त्योहार है। इसे अक्ति या फिर आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार बैशाख महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन मनाया जाता है।

आशा , समृद्धि और सफलता का त्योहार :

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बैशाख महीने में इस दिन जो भी कार्य किये जाते हैं , उसका अक्षय फल मिलता है।  इसीलिए इस त्योहार को Akshay Tritiya कहा जाता है। इस साल Akshay Tritiya 2024 शुक्रवार 10 मई को मनाया जायेगा। इसका शुभ मुहूर्त 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा हुए 11 मई को सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो जायेगा। ये दिन सर्वसिद्ध मुहूर्त रखता है इसलिए इस दिन बहुत से शुभ कार्य किये जाते हैं। जैसे की सोना खरीदना , जमीन , वाहन या घर खरीदना। शादी विवाह या गृह प्रवेश के लिए भी ये दिन बहुत शुभ माना जाता है।

Akshay Tritiya के दिन लोग सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करते हैं और उसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं। अपने पितरों के नाम से दान पुण्य आदि का काम भी करते हैं।  इसके बाद जौ या गेहूं  के सत्तू , ककड़ी और चने की दाल अर्पित करते हैं। ब्राह्मणो को भोजन आदि करवाकर दान दिए जाने का रिवाज़ है। Akshay  Tritiya के दिन माँ अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था और माना जाता है की माँ गंगा का धरती पर अवधरण हुआ था।

इस दिन की क्या हैं मान्यताएं  :

इसी दिन भगवान परशुराम का भी जन्म हुआ था जिसे आज उनके जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज हीं के दिन ब्रम्हा जी के पुत्र अक्षय का अवतरण हुआ था। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनारायण धाम के कपाट खोले जाते हैं। वृन्दावन के बांके बिहारी श्री कृष्ण के चरणों के दर्शन होते हैं। भगवान जगन्नाथ के सभी रथों का बनना आज ही के दिन प्रारंभ किया जाता है। कहा जाता है की कुबेर को खजाना भी आज ही के दिन मिला था।

Akshay Tritiya  के दिन से ही उत्तराखंड के चार धामों यमनोत्री , गंगोत्री , बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा शुरू हो जाती है। ऐसा माना जाता है की वेदव्यास जी ने गणेश जी के साथ मिलकर महाकाब्य महाभारत की रचना की शुरुआत की थी। सूर्य भगवान ने पांडव को अक्षय पात्र दिया था। इस तरह की अनेकों शुभ मान्यताओं का दिन है जिसे हम Akshay Tritiya के नाम से जानते हैं। ऐसी धारणा है की इस दिन किये जाने वाले किसी भी शुभ कार्य का क्षय नहीं होता है।

To know about the news Post Office Schemes 2024 , refer to the link below –

https://khabarhartaraf.com/post-office-schemes-2024/

To know more about the news , refer to the link below –

https://youtu.be/S5xtxR3U0hI?si=TT4zTpwBn_fu_vc_

 

Exit mobile version