Site icon Khabar Har Taraf

Anand Mahindra 2024 : पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उठाते बच्चे जसप्रीत पर पिघला दिल

Anand Mahindra 2024 : पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उठाते बच्चे जसप्रीत पर पिघला दिल

आज के दौर में पैसों से बड़े लोगों को बनते देखा जा सकता है , पर दिल से बड़े बहुत कम लोग होते हैं। Anand Mahindra जैसे बिज़नेस मैन ने एक बार फिर से ये साबित कर दिखाया है , की इंसानियत से बड़ी कोई चीज़ नहीं होती। ऐसा ही एक और वीडियो आया है जो बहुत वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है वीडियो में।

क्या है पूरा मामला :

सोशल मीडिया के इस ज़माने में आज लोगों तक अपनी बात को शेयर करने में बहुत कम समय लगता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक बहुत बड़ा रोले प्ले कर रहा है आम लोगों की परेशानियों या तकलीफो को एक दूसरे तक पहुंचाने में। अभी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमे एक बच्चे को एग रोल बेचते हुए देखा जा सकता है। दरअसल दिल्ली के तिलक नगर में रहने वाले जसप्रीत नाम के इस बच्चे के पिता का निधन हो गया है। अचानक से इस 10 साल के बच्चे के ऊपर अपनी माँ और बड़ी बहिन की जिम्मेदारी आ गयी है।

इस बच्चे का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वह अपने रोज़मर्रा के जीवन में आने वाले खर्चों से निपटने की कोशिश कर रहा है। इस छोटी सी उम्र में बच्चे ने अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठा ली है और एक रेडी पर एग रोल बेचने का काम करते हुए देखा जा रहा है। उसकी माँ , पिता के निधन के बाद दिल्ली में नहीं रहना चाहती थी , इसीलिए बड़ी बेटी को लेकर पंजाब चली गयी। ये वीडियो हमारे देश के जाने माने बिज़नेस टायकून Anand Mahindra  तक भी पहुँच गया है।

आपको बताते चलें की Anand Mahindra न सिर्फ एक बड़े बिज़नेस मैन हैं बल्कि बड़े दिलवाले भी हैं। इस वीडियो में देखा जा रहा है की कैसे 10 वर्षीया बालक जसप्रीत अपने 19 वर्षीया चाचा गुरमुख सिंह के साथ मिलकर भोजन बनाने वाली गाड़ी को चला रहा है। इस वीडियो को एक सप्ताह पहले एक फ़ूड ब्लॉगर सरबजीत सिंह द्वारा साझा किया गया था। Anand Mahindra ने इस वीडियो को देखने के बाद इस बच्चे की तरफ अपने मदद भरे हाथ को बढ़ा दिया है।

क्या कहा आनंद महिंद्रा ने :

Anand Mahindra ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है की ‘ हिम्मती बच्चे का नाम जसप्रीत है। लेकिन इसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है वह दिल्ली के तिलक नगर के हैं और अगर किसी के पास उनका कोई कांटेक्ट नंबर या संपर्क करने का कोई भी साधन हो तो कृपया जरूर शेयर करें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम इस बात का पता करेगी की बच्चे की शिक्षा को किस तरह से सपोर्ट किया जा सकता है। इससे पहले भी Anand Mahindra ने इडली अम्मा के नाम से इडली बेच कर  लोगों की सेवा कर रही 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला की मदद के लिए आगे आये थे।

Anand Mahindra जैसे लोग ये साबित करते हैं की इंसानियत ही सबसे बड़ी सेवा है। वह दिल से भी एक बड़े इंसान हैं , और इन जैसे लोगों की हमारी देश को बहुत जरुरत है।

To know about the topic Tulsi Ke Bemisaal Fayde , refer to the link below –

https://khabarhartaraf.com/tulsi-ke-bemisaal-fayde/

To know more about this news , refer to the link below –

https://youtu.be/kZaWjoJ0Okg?si=K6FkFDXTMT-wJNAs

Exit mobile version