Site icon Khabar Har Taraf

Ayodhya Ram Mandir 2024 : सोने की रामायण के होंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir 2024 : सोने की रामायण के होंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir में अब श्रद्धालु सोने से बनी रामायण का भी दर्शन कर पाएंगे।  जैसा की हम सब जानते  हैं नवरात्र का शुभ समय चल  रहा है और नवरात्र से भगवान राम का सम्बन्ध भी जुड़ा हुआ है । इसी शुभ दिन यानी नवरात्र के पहले दिन रामलला के पास सोने से बनी रामायण को स्थापित कर दिया गया है । जिसका वजन करीब 1.5 क्विंटल है।

सोने की रामायण  :

Ayodhya Ram Mandir  तो वैसे अपने बहुत सी विशेषताओं के लिए प्रचलित है , फिर चाहे वो रामलला की मूर्ति हो या फिर मंदिर की भब्यता। अब इसी प्रकरण में एक और विशेषता जुड़ गयी है वह है राम की रामायण। राम मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए सोने की एक अनोखी रामायण को गर्भ गृह में विधि विधान पूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इस रामायण का निर्माण चेन्नई के प्रसिद्ध वुम्मिडी बंगारू ज्वेलर्स ने किया है।

इस ख़ास रामायण को मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन और उनकी पत्नी सरस्वती ने Ayodhya Ram Mandir  ट्रस्ट को भेट की है। मंगलवार को नवरात्र के पहले  दिन इस ख़ास रामायण को स्थापित करते वक़्त लक्षमीनारायणन अपनी पत्नी के साथ मंदिर में मौजूद थे। रामायण को गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति से करीब 15 फ़ीट की दुरी पर रखा गया है , जो की पत्थर का बना एक आसान है। रामायण के मुख्य पृष्ठ पर चांदी की बनी हुई भगवान राम का पट्टाभिषेक भी लगा हुआ है। इस विशेष उपलक्ष्य पर राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव , पुजारी प्रेमचंद त्रिपाठी के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

सोने की रामायण की विशेषता :

Ayodhya Ram Mandir  अपनी स्थापना से लेकर  रामलला की मूर्ति हो या फिर  मंदिर की नक्काशी , हर तरह से ये विशेषताओं से भरी हुई  है , फिर इसमें स्थापित की गयी रामायण भी अपनी खासियत जरूर रखता होगा। इस महान ग्रन्थ का हर पृष्ठ ताम्बे के धातु से बना 14 गुने  12 इंच के आकार का है। इस पर रामचरितमानस के श्लोक अंकित हैं। 10,902 छंदों वाले इस महाकाब्य के हर  एक पृष्ठ पर 24 कैरट सोने की एक लेयर चढ़ी हुई है  , जो की इसकी खासियत है। इस सोने की रामायण में करीब 480 से 500 पृष्ठ हैं और इसमें 151 किलो ताम्बे के धातु के साथ करीब 3 से 4 किलो के सोने का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन करीब 1.5 क्विंटल से अधिक है।

Ayodhya Ram Mandir  में श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन बढ़ रही है। लोग दूर दूर से इनके दर्शन के लोग तो आ ही रहे है , ये अपनी श्रद्धा और इच्छानुसार चढ़ावा भी लाते हैं। Ayodhya Ram Mandir  इस सदी और आने वाले सदी में भी अपनी पहचान और अस्तित्व का झंडा फहराता रहेगा।

To know about the topic gold price today , refer to the link below –

https://khabarhartaraf.com/author/khabarhartaraf-com/

To know about the news , refer to the link below –

https://www.amarujala.com/lucknow/a-ramayan-madeof-gold-installed-in-ram-mandir-2024-04-10?src=tlh&position=14

 

Exit mobile version