Khabar Har Taraf

Latest updates about India

Heat Wave Alert 2024
दैनिक समाचार

Heat Wave Alert 2024 : मई में लू बढ़ाएगी परेशानी , IMD का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert 2024 : मई में लू बढ़ाएगी परेशानी , IMD का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert 2024

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और Heat Wave से लोगों का हाल बेहाल होना भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल महीने का औसत न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था जो की 1901 के बाद सबसे अधिक था। यही वजह थी की तुफानो की आवृति कम रही और तापमान में Heat Wave ज्यादा रही।

मौसम विभाग का अलर्ट :

गर्मी शुरू हो चुकी है और मई और जून महीने में उत्तर भारत में गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है। इसी समय मौसम विभाग ने भी बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी साझा की है की IMD के अनुसार , पूर्वोत्तर उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के लगभग बाकी हिस्सों में मई के महीने से ही गर्मी अपना कहर बरपाएगी। तापमान के सामान्य से ज्यादा होने के आसार दिख रहे हैं। इस बार तापमान 50 डिग्री तक छू जाने की संभावना है।

Heat Wave भी अपने प्रचंड रूप में अभी से आ चुकी है। दक्षिण राजस्थान , पश्चिम मध्य प्रदेश , विदर्भ , मारवाड़ा , गुजरात  में पांच से आठ मई के बीच लुई के थपेड़े ज्यादा होने की संभावना है। इसीलिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने की अपील की गयी है। मौसम विभाग ने बताया की पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल महीने में 1901 के बाद सबसे ज्यादा 22 डिग्री न्यूनतम तापमान होने की वजह से तूफानों की आवृति काफी कम रही , जिसकी वजह से Heat Wave यानी की लू के थपेड़े ज्यादा महसूस किये गए।

मौसम विभाग ने कहा की IMD के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। IMD  प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया की हमारी दृष्टि लगातार सभी जगहों पर बनी हुई है और हम देख रहे हैं की दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 1980 के बाद से लगातार सामान्य से अधिक तापमान जारी है। उड़ीसा में भी इस साल के अप्रैल महीने में 2016 के बाद सबसे ज्यादा 16 दिनों तक Heat Wave यानी लू का प्रकोप रहा।

राहत भरी खबर के आसार नहीं :

Heat Wave Alert 2024

IMD ने मई के महीने में देश में 91-109 % बारिश होने की संभावना बताई है। मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने में पश्चिमी भारत में लू की की स्थिति औसत से 5-8 दिन अधिक रहेगी जबकि दिल्ली , हरयाणा , पंजाब में सामान्य से अधिक 2-4 दिन अधिक Heat Wave चलने के आसार हैं। रायलसीमा , आतंरिक कर्नाटक , आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा।

बात करें बिहार की तो फिलहाल वहां भी भीषण गर्मी पड़ रही है और राहत की कोई गुंजाईश नहीं है। 3 जून के बाद से , शुक्रवार से मौसम में कुछ बदलाव देखने की उम्मीद है। इसी बीच सीवान , कैमूर , रोहतास , औरंगाबाद , बेगूसराय , जमुई , मुंगेर , बांका , अररिया , आदि जगहों के लिए मौसम विभाग की तरफ से Heat Wave  के लिए अलर्ट जारी की गयी है।

जैसा की हम सब जानते हैं की ग्लोबल वार्मिंग और लगातार हो रही पेड़ पौधों की कमी की वजह से दिन प्रतिदिन गर्मी अपने प्रचंड रूप को धारण करती जा रही है। तो मई से जून तक के महीने में Heat Wave से बचने के कोई उपाय नहीं है। हमें अपनी सुरक्षा का ध्यान खुद रखते हुए इस गर्मी से बचने के उपाय करने चाहियें।

To know about the news Surya Kumar Yadv 2024 , refer to the link below –

https://khabarhartaraf.com/surya-kumar-yadav-2024/

To know more about this news , refer to the link below –

https://youtu.be/i-tbb8bm_WA?si=8veaGsB95Z8VAaIm

 

   

 

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *