Khabar Har Taraf

Latest updates about India

IPL 2024
खेल

IPL 2024 : सचिन तेंदुलकर ने मुंबई का बढ़ाया हौसला

IPL 2024 : सचिन तेंदुलकर ने मुंबई का बढ़ाया हौसला

IPL 2024

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच एक शानदार मैच की पारी खेली गयी। जैसा की हम सब जानते हैं की इस मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइज़र्स हैदराबाद ने 31 रनो से पटखनी दे दी है।

हार्दिक पंडया का बयान :

हार्दिक पंडया जो की मुंबई इंडियंस  के कप्तान हैं , उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद कहा की सबसे कठिन सैनिकों की सबसे कठिन परीक्षा होती है और हम टूर्नामेंट में सबसे कठिन टीम हैं। एक बल्ले बाज़ समूह के रूप में IPL 2024 में  जहाँ  तक हम पहुंचे हैं , उसके करीब भी कोई आ सकता है तो वह हम हैं। जिस चीज़ पर वास्तव में हमें गर्व है। वह हमारे गेंदबाज़ हैं। यहाँ तक की जब दिन कठिन था , तब भी मैंने किसी को भागते हुए नहीं देखा। हर कोई गेंद अपने हाथ में चाहता था , मुझे लगता है की यह एक अच्छा दृश्य है।

सचिन तेंदुलकर का बयान :

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने अपने खेल प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों को अब तक निराश हीं किया है। इनकी शुरुआत काफी निराशाजनक रही है। मुंबई को अपने दूसरे मैच में हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। 5 बार चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस इस बार IPL 2024 की सीजन में दो मैच हार चुकी है। हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 38 छक्कों के साथ 528 रन बनाये। इस रिकॉर्ड तोड़  IPL मैच में  मुंबई 31 रनो से हार गयी।

इस मैच को हारने वाले मुंबई इंडियंस का मनोबल बढ़ने महान पूर्व बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर सामने आये। ड्रेसिंग रूम में जाकर उन्होंने खिलाडियों की हौसला अफजाई की। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमे सचिन तेंदुलकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने कहा की मुंबई इंडियंस अपनी दूसरी पारी में जब हम 278 रन का टारगेट चेंज कर रहे थे , 10 ओवर हो चुके थे तो किसी को नहीं पता था की मैच कौन जीतने वाला है। यह एक ओपन मैच था और टारगेट भी अचीव करने जैसा था। 

इस बात से पता चलता है की हमने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की है। आगे और भी चुनौतियाँ आती रहेंगी , जिसके लिए टीम को एकजुट रहना होगा।

ये मैच रहा रिकॉर्ड तोड़ :

IPL 2024

इस मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट पर 277 रनो  का स्कोर खड़ा किया जो की इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में  नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी टीम ने आईपीएल में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। सनराइज़र्स हैदराबाद के इस शानदार स्कोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह टारगेट रन से 31 रन पीछे रह गयी। मुंबई इंडियंस 246 रन पर ही सिमट कर रह गयी।  इस मैच में फंस ने खूब सारे चौके और छक्कों का मज़ा लिया।

सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर :

सोशल मीडिया पर इस बात का दवा किया जा रहा है की मुंबई इंडियंस की टीम दो गुटों में बाटी हुई है। एक में रोहित शर्मा , जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा हैं , तो वहीँ दूसरी और हार्दिक पंड्या और ईशान किशन हैं। लगातार दो मैच हरने के बाद इस बात ने और तूल पकड़ लिया है। हालाँकि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। मुंबई इंडियंस को इस तरह की अफवाहिन पर विराम लगाने की जरुरत है , वर्ण तीन को इसका खामियाज़ा भी भुगतना पड़ सकता है।

 To know about the topic PM Modi bhutan visit , refer to the link below –

https://khabarhartaraf.com/pm-modi-bhutan-visit/

To know more about this news , refer to the link below –

https://youtu.be/ZapPHfX6aR0?si=ufiURhDAcn-PnMJF

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *