ISRO 2024 : क्या मिला चन्द्रमा की सतह के नीचे जो मानव की उपस्थिति को उम्मीद दे गया
इसरो का एक बयान आया है जिसमे बताया गया है हाल ही में हुए एक रिसर्च के अनुसार चन्द्रमा की सतह के नीचे बर्फ मिला है। ये बर्फ चाँद की सतह के नीचे पहले दो मीटर में पाया गया है जो की दोनों ध्रुवों की सतह पर मौजूद बर्फ की मात्रा से लगभग पांच से आठ गुना अधिक है।
मानव उपस्थिति की उम्मीद जगी :
ISRO ने चाँद पर पानी की खोज सम्बंधित कुछ नए तथ्यों को उजागर किया है। ISRO ने कहा की चन्द्रमा के ध्रुवीय गड्ढों में बर्फ के होने की संभावना पहले से अधिक होने के सबूत मिले हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस बात की जानकारी दी। स्पेस एप्लीकेशन सेंटर ISRO के वैज्ञानिक ने IIT कानपुर , दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय , जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी और IIT धनबाद के शोधकर्ताओं के सहयोग से इस अध्ययन को पूरा किया गया है।
ISRO के बयान के अनुसार चन्द्रमा की सतह के नीचे पहले दो मीटर पर बर्फ पाया गया है , जो की दोनों ध्रुवों की सतह पर पाए जाने वाले बर्फ का पांच से आठ गुना अधिक है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है की बर्फ का सैंपल या खुदाई करने के लिए चन्द्रमा पर ड्रिलिंग भविष्य के मिशनों और दीर्घकालिक मानव उपस्थिति के लिहाज से पहला कदम होगा।
इस एजेंसी ने कहा की यह चन्द्रमा पर लम्बे समय तक मानव की उपस्थिति बनाये रखने में उपयोगी साबित होगी। इसके अलावा यह भी पता चला है की चन्द्रमा के उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र में पानी के बर्फ की मात्रा दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र की तुलना में ज्यादा है। अध्ययन में यह भी अनुमान लगाया गया है की इस बर्फ की उत्पत्ति का प्राथमिक सोर्स ज्वालामुखी से निकलने वाली गैस ही होगी।
ख़ास उपकरणों का हुआ इस्तेमाल :
ISRO ने चन्द्रमा की सतह के नीचे मिले पानी के बर्फ की उत्पत्ति और वितरण को समझने के लिए नासा के लुनार रीकोनिसन्स ऑर्बिटर पर सात उपकरणों का प्रयोग किया , जिसमे रडार , लेजर , ऑप्टिकल , न्यूट्रॉन स्पेक्ट्रोमीटर , अल्ट्रा -वाइलेट स्पेक्ट्रोमीटर और थर्मल रेडियोमीटर शामिल थे।
To know about the news Heat Wave Alert 2024 , refer to the link below –
https://khabarhartaraf.com/heat-wave-alert-2024/
To know more about this news , refer to the link below –
https://www.youtube.com/live/8jqHclNDjsU?si=B6B_VI2x1uYNDc3g