Kache Aam Ka Naya Upyog : फायदे और नुकसान का लेखा जोखा
भगवान ने ये धरती बहुत खूबसूरत बनाई है और इसमें तीन तरह के मौसम का तोहफा भी दिया है। इसमें से एक मौसम है गर्मी का जिसमे हमें Kache Aam और पक्के आम का बहुत इंतज़ार रहता है। खाने में दोनों स्वादिष्ट होते हैं और दोनों के ही अलग अलग फायदे और नुकसान भी हैं। Kache Aam के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं की ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ काफी विटामिन्स से भरपूर है। इसमें विटामिन ए , विटामिन बी , विटामिन ई , कैल्शियम , फॉस्फोरस और फाइबर भी पाया जाता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भुमिका निभाता है। पर अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान का भी कारण बन सकता है। आइये इस लेख में Kache Aam के फायदे और नुकसान को जानते हैं।
कच्चे आम का उपयोग :
Kache Aam का उपयोग हमारे भारत देश में कई तरह से किया जाता रहा है। जैसे की Kache Aam का मुरब्बा बनाया जाने लगा है जिसे हम 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं और आम के सीजन के खत्म होने के बाद भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। Kache Aam का शरबत भी बना कर उपयोग में लाया जाता है। Kache Aam का पापड़ , अचार , जैम , जेली , चटनी सब्जी आदि बहुत कुछ बनाई जाती है। Kache Aam से अमचूर पाउडर भी तैयार किया जाता है जो सीजन जाने के बाद भी हम सालों भर सब्जियों में खटास के लिए इस्तेमाल करते हैं। आम का पन्ना तो काफी मशहूर हैं , जो घर घर में बनाया जाता है।
कच्चे आम के फायदे :
Kache Aam का पन्ना बनाकर उसमे जीरा पाउडर और काला नमक डालकर पीने से हम गर्मियों में लू से बच सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले फाइबर की वजह से ये कब्ज जैसे परेशानियों में भी आराम देता है। इसका फाइबर मॉल को मुलायम बना देता है जिससे हमें कब्ज से छुटकारा मिल जाता है। Kache Aam में पाए जाने वाले विटामिन ए हमारी आँखों के लिए काफी अच्छा होता है। ये आँखों की रौशनी को बढ़ने के सहायक होता है। एंटी डाइबिटिक प्रॉपर्टीज पाए जाने की वजह से डाइबिटिक पेसेंट्स के लिए भी फायदेमंद होता है। ये ब्लड शुगर के लेवल को कण्ट्रोल में रखता है।
Kache Aam के सेवन से हमारा स्किन भी अच्छा रहता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी न सिर्फ हमारी त्वचा को स्वस्थ रखता है बल्कि ग्लो भी प्रदान करता है। विटामिन सी के कारण ही यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। रोग प्रतरोधक क्षमता अच्छी होने पर हम बिमारियों और किसी भी तरह के संक्रमण की चपेट से आने से बचे रहते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र की मजबूती में भी काफी फायदेमंद है।
चुकी Kache Aam की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से कच्चे आम का उपयोग ब्लड साफ़ करने में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह हार्मोन संतुलन करने में भी कारगर है। Kache Aam की खट्टी मीठी चाय बनाकर भी इस्तेमाल में लाया जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी बेहद फायदेमंद है। ये गैस एसिडिटी को दूर करता है और वजन कम करने में भी सहायक है। ये हमारे लिवर को भी स्वस्थ रखता है।
कच्चे आम का नुकसान :
वैसे तो कच्चे आम का सेवन अपने हर रूप में फायदेमंद है पर अति तो हर चीज़ में नुकसानदायक होती है। कच्चे आम का इस्तेमाल जरुरत से ज्यादा करने पर पेट में मरोड़ या ऐठन हो सकती है। इसका ज्यादा उपयोग शरीर की गर्मी को बढ़ा सकती है , जो किसी दूसरी समस्या में तफ्दील हो सकती है। कुछ लोगो को इससे एलर्जी होने के बाद भी इस्तेमाल किये जाने पर स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। यह हमारे ब्लड शुगर का लेवल भी डाउन कर सकती है तो ऐसे लोगों को यह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिनका शुगर लेवल डाउन रहता है।
इस लेख में यह बताने की कोशिश की गयी है की मौसमी फल हमेशा लाभदायक होते हैं , अगर उनका इस्तेमाल सोच समझ कर सीमित मात्रा में किया जाए। अपने सही मात्रा के साथ यह Kache Aam हमारे शरीर के लिए वरदान है। जो बहुत तरह से हमारे लिए इस्तेमाल किये जाने वाला फल है। संतुलित और सही मात्रा इसके प्रभाव को दुगुना कर देती है।
To know about the news chardham yatra 2024 , refer to the link below –
https://khabarhartaraf.com/chardham-yatra-2024/
To know more about this topic , refer to the link below –
https://youtu.be/IkYA6oH87l4?si=rRC8vB3L9mdWzyzl