Site icon Khabar Har Taraf

Karishma Kapoor 2024 : आलिया नहीं किसी और को बनाना चाहती थी कपूर खानदान की बहु

Karishma Kapoor 2024 : आलिया नहीं किसी और को बनाना चाहती थी कपूर खानदान की बहु

Karishma Kapoor का नाम बॉलीवुड में कौन नहीं जानता। कपूर खानदान बॉलीवुड में सबसे बड़े फिल्मी परिवार के तौर पर जाना जाता है। Karishma Kapoor , रणबीर कपूर की शादी किसी और से करवाना चाहती थी न की आलिया भट्ट से।

करिश्मा कपूर की छुपी हुई इच्छा :

बॉलीवुड के जाने माने हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर आलिया भट्ट से शादी कर के अपने लाइफ में सेटल हो चुके हैं। अपनी शादी से पहले रणबीर कपूर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चूका है। रणबीर फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण  के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। आये दिन उनका नाम किसी न किसी हीरोइन के साथ जुड़ता रहा है।

एक टाइम था जब रणबीर कपूर की पत्नी के रूप में Karisma Kapoor  किसी को बहुत ज्यादा पसंद करती थी और उन्हें ही कपूर खानदान की बहु भी बनाना चाहती थी। रणबीर कपूर की पहली मूवी सावरियाँ में दोनों साथ काम कर चुके हैं। जी हाँ , हम यहाँ बात कर रहे हैं जानी मानी खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर की जो किसी जमाने में Karisma Kapoor  की भी पहली पसंद हुआ करती थी।

सोनम कपूर जो की अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं , हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम बना चुकी हैं। सोनम और Karisma Kapoor  एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त भी हुआ करती थी। सावरियाँ मूवी के दौरान रणबीर और सोनम एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उस वक़्त ये काफी चर्चा का विषय भी था की शायद ये जोड़ी फिल्म के साथ साथ असल जीवन में भी एक दूजे के लिए ही हैं।

सोनम ने भी इस बात का किया खुलासा :

पहले जब ये बात सुनने में आयी तो ये बस एक अफवाह ही लग रही थी पर पर कुछ साल पहले बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर करण जोहर के शो कॉफी विथ करण में इस बात को स्वीकार किया था। करण के शो के एपिसोड में करीना और सोनम साथ आयी थी , जहाँ करण ने ये सवाल सोनम से पूछा था की क्या वह रणबीर से शादी करना चाहती थी। इस बात को सुनकर सोनम काफी ऑकवर्ड हो गयी थी।

चुकी सोनम भी शादी शुदा हैं और पति के साथ विदेश में सेटल हो चुकी हैं। सोनम ने बात को सँभालते हुए इस बात का खुलासा किया की वह और रणबीर एक दूसरे को डेट जरूर कर रहे थे पर इस मामले में Karisma Kapoor  वह शख्श थी जो ये चाहती थी की रणबीर और सोनम एक दूसरे से शादी कर ले। इस बात के लिए करिश्मा लगातार कोशिश भी कर रही थी , पर उनकी ये इच्छा अधूरी रह गयी।

करिश्मा की इस बात से ये पता चलता है की आलिया भट्ट नहीं बल्कि सोनम , कपूर खानदान की बहु के रूप में उनकी पहली पसंद थी। हालाँकि आज आलिया भट्ट रणबीर की पत्नी बन चुकी हैं। Karisma Kapoor  की इच्छा पूरी तो नहीं हो सकी , शायद किस्मत को यही मंजूर था। हालाँकि रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ सुखद वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं और एक बच्ची के माता पिता भी बन चुके हैं , जिसका नाम राहा कपूर रखा गया है।

 

To know about the news gold rate 2024  , refer to the link below –

https://khabarhartaraf.com/gold-rate-today/

To know more about this news  , refer to the link below  –

https://youtu.be/Sg6JAiwaPiM?si=V-ZvExzAlXCKXmzl

Exit mobile version