Khabar Har Taraf

Latest updates about India

Tulsi Ke Bemisaal Fayde
जीवनशैली

Tulsi Ke Bemisaal Fayde : औषधीय उपयोग और गुणों की भरमार

Tulsi Ke Bemisaal Fayde : औषधीय उपयोग और गुणों की भरमार

Tulsi Ke Bemisaal Fayde

भारत देश के हर घर में लोग Tulsi Ke Bemisaal Fayde  से वाकिफ हैं , इसी लिए यहाँ हर घर में तुलसी पौधे लगाए जाते हैं। लोग तुलसी के पौधे न सिर्फ लगते हैं बल्कि तुलसी की पूजा भी करते हैं। हर हिन्दू के घर में , आँगन में ये पौधा जरूर लगाया जाता है , जो न सिर्फ पूजनीय है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है। Tulsi Ke Bemisaal Fayde जानकार आप भी आश्चर्यचकित रह जायेंगे।

तुलसी के पौधे को हमारे यहाँ जड़ी बूटी की तरह भी इस्तेमाल में लाया जाता है। यह पौधा विटामिन और खनिज तत्वों से भरा हुआ है। इसे उगाने के लिए किसी ख़ास परिवेश की भी कोई जरुरत नहीं है। यह शारीरिक शक्ति को बढ़ाने वाला औषधीय पौधा चलती फिरती संजीवनी बूटी है। तुलसी कई प्रजातियों में पायी जाती है जिसमे राम तुलसी और कृष्णा तुलसी प्रमुख हैं। इसके कई नाम हैं , जैसे की तुलसी , सुलभा , गौरी , वृंदा , तुलश , दोहश।

तुलसी का उपयोग :

Tulsi Ke Bemisaal Fayde हैं। इसकी जड़ हो या पत्ते , फल हो या टहनी हर भाग औषधि के रूप में काम आता है। यह वात कफ पित्त को बैलेंस करता है और खून को भी साफ़ करने का काम करता है। पाचन शक्ति और भूख  बढ़ाने में भी इसका उपयोग बेमिसाल है। इसके अलावा दिल से जुडी बीमारी में , पेट दर्द , बुखार , मलेरिया या फिर बैक्टीरियल इन्फेक्शन में तुलसी का उपयोग काफी कारगर है। दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम भी तुलसी का एक गुण है। इसके रोज़ाना उपयोग से याददाश्त भी अच्छी हो जाती है। इसके लिए तुलसी की दो से चार पत्तियां पानी के साथ चबा कर निगल जाएँ।

आज के भाग दौड़ से भरी जिंदगी में लोग तनाव का शिकार आसानी से हो जाते हैं। सर दर्द और अनिद्रा जैसे परेशानियां आम बात हो गयी हैं। इसके लिए भी Tulsi Ke Bemisaal Fayde हैं। इसके लिए तुलसी से बने तेल को अपने नाक की दोनों नासिकाओं में दो दो बून्द दाल ले , आपको तुरंत आराम मिल जायेगा। तुलसी की पत्तियों से बने तेल को सर में लगाने से पुराने से पुराने जुओं की तकलीफ से भी छुटकारा मिल जाता है और सर भी ठंढा रहता है।

कई लोगों को रतौंधी की समस्या होती है , जिसमे उन्हें रात में दिखाई नहीं देता। इसके लिए तुलसी के पत्तों से तैयार किया गया आयुर्वेदिक दवा तुलसी पत्र स्वरस का उपयोग दिन में दो तीन बार आँखों में डालने में करें , फायदा होगा। साइनसाइटिस नाम की बीमारी में तुलसी के पत्ते या फिर मंजरिका को हाथों से मसलकर सूंघने से काफी फायदा होता है। कान के दर्द में या सूजन में , दाँतों के दर्द में , मौसम बदलने पर सर्दी  हो या गले में खराश तुलसी की पत्तियां इन सारे विकारों को दूर करने में कामयाब हैं। इसकी पत्तिओं से तैयार किया गया काढ़ा पिलाने से इसके अद्भुत फायदे मिलते हैं।

ये भी पढ़ें :

https://khabarhartaraf.com/health-tips-for-healthy-life-2024/

खांसी हो या दमे की शिकायत तुलसी के पत्तों को उसके मंजरी , सोंठ , सेंधा नमक और शहद के  साथ मिलकर और उबाल कर पीने से काफी आराम मिलता है। तुलसी  में रोगों से लड़ने की ताकत होती है। इसका सेवन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनता है। तुलसी में एंटी स्ट्रेस गुण पाए जाते है। मानव शरीर में पाया जाने वाला कार्टिसोल हार्मोन जिसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहते हैं , को नियंत्रित रखने में तुलसी बहुत कारगर साबित हुई है। तुलसी में पाए जानेवाला एंटी बैक्टीरियल तत्व किसी भी तरह के घाव को भरने में सहायक सिद्ध हुआ है।

वजन कम करना हो , बाल झाड़ रहे हों या चेहरे पर चमक लाना हो तुलसी का घोल तुरंत काम करता है। ह्रदय रोग में भी Tulsi Ke Bemisaal Fayde हैं। अनियमित पीरियड हो या फिर मुँह से दुर्गन्ध आने की समस्या हो , तुलसी हर रूप में कारगर है।

Tulsi Ke Bemisaal Fayde

निष्कर्ष :

बिना किसी ख़ास देखभाल के आसानी से पाए जाने वाला पौधा तुलसी के गुण अनगिनत हैं। ये अपने हर रूप में हमारे लिए वरदान साबित हुआ है। Tulsi Ke Bemisaal Fayde के कारण ही हमारे घरों और आँगन में इन्हे स्थान दिया गया है और पूजनीय माना गया है।

To know about the news Aditya – Ananya Break  UP , refer to the link below –

https://khabarhartaraf.com/aditya-ananya-break-up/

To know more about this news , refer to the link below –

https://youtu.be/Yh1iMHA9Fb4?si=71LfhSQ7kXqz_i91

 

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *